खनन माफियाओ ने बेचीं कर्बला की मिट्टी
लखनऊ उत्तर प्रदेश : दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र के अंत बरावन कला गांव के बाहर सरकारी जमींन पर खनन माफियाओ ने सम्बंधित अधिकारियो कि मिली भगत से बड़े पैमाने पर तालाब से मिट्टी निकल ली गई |
स्थानिये लोगो कि जानकारी के मुताबिक मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बताया की उस जगह पर मुहर्रम के महीने ताजिया दफनाया जाता है |
मुस्लिम समुदाय के भावनाओ को दरकिनार करते हुए खनन माफियो ने खनन अधिकारियो के साठ गांठ से करीब २० डम्पर मिट्टी खोद कर बेच दिया गया है |
गांव के लोगो ने थाने पर लिखित तहरीर दे कर कार्यवाही कि मांग की है क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि शनिवार कि रात के अधेरे में खनन किया गया तीन से चार दिन बाद तक किसी पर कार्यवाही नहीं की गई है |
Comments